Top News

हाथरस/सासनी- युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल की सासनी इकाई घोषित

हाथरस/सासनी। जो सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति तुमने देखा हो उसका चेहरा याद करो और अपने दिल से पूछो कि जो कदम तुम उठाने का विचार कर रहे हो वह उस व्यक्ति के लिए कितना उपयोगी होगा।
जनपद में कार्य कर रही युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल की जिला इकाई द्वारा तहसील सासनी की नगर इकाई का गठन किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने कहा कि मानवाधिकार का क्षेत्र बहुत व्यापक है। यह आप सभी लोगों की क्षमता पर निर्भर करता है कि आप कितना कार्य कर सकते हैं हम सभी पिछले 12 वर्षो से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और लोगों में जागरूकता का भाव पैदा किया है।
जिलाध्यक्ष संजीव वाष्र्णेय ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य और शिक्षा पर है। यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि इन दोनों मूलभूत अधिकारों से कोई वंचित न रहे अगर यह दोनों अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को मिल गये तो हम सभी का प्रयास सफल माना जायेगा।
इस मौके पर तहसील सासनी के नगर अध्यक्ष के रूप में कमल कुमार वाष्र्णेय, नगर महासचिव दीपक शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष उमेश कुमार वाष्र्णेय, नगर उपाध्यक्ष मोहन सिंह व वकील कुमार वाष्र्णेय, नगर मीडिया सचिव प्रशांत दीक्षित व लव कुमार वाष्र्णेय, कल्याण सचिव विमल कुमार वाष्र्णेय व ध्रुव शर्मा, कार्यक्रम सचिव रूपेश कुमार वाष्र्णेय व अनुज शर्मा, विधि सचिव शशिकांत शर्मा मनोनीत किये गये।
नगर अध्यक्ष क्रमल कुमार वाष्र्णेय व नगर महासचिव दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी नगर इकाई सासनी द्वारा पूरे समर्पण भाव से लोगों के मानव अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य करते हुए लोगों को अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते रहेंगे और जिला इकाई द्वारा ब्लड बैंक में 14 जून को होने वाले रक्तदान शिविर में बढ चढकर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अमित कुमार वाष्र्णेय भी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने