Top News

हाथरस- भाजपा घर-घर जाकर सुन रही समस्यायें

हाथरस। प्रवासी कार्यक्रम एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत आज मौहल्ला कर्र में मेरा घर भाजपा का घर अभियान के तहत प्रवासी गिरीश कुमार शर्मा के साथ बूथ संख्या 251 की बैठक हुई एवं कार्यकर्ताओं से भाजपा की मजबूती के लिये चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में भाजपा अभी से जुट गई है। कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी सरकार केन्द्र व प्रदेश में होने के बाबजूद वह जनता व कार्यकर्ताओं के घर-घर जा रही है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जा रहा है। घर-घर भाजपा के झण्डे एवं स्टीकर लगाओ अभियान पार्टी के दिशा निर्देशों अनुसार चल रहा है। पार्टी के लिये नये सदस्य बनाये जा रहे हैं।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी एवं अशोक गोला ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में रत्नेश चटर्जी, विश्वनाथ आर्य, नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय, उद्धवकृष्ण शर्मा, गौरवकांत शर्मा, मुकेश सोनी, सुनीत आर्य, राकेश राजपूत, आशीष राजपूत, आशीष गुप्ता, लालाबाबू फौजी, राजकुमार वर्मा, मनोज वर्मा, बबलू हंसमुख, श्याम बाबू अंजान, शम्मी कुमार, लव, कामराज, विशाल कुमा, संजय, विवेक हंसमुख, जीतू, कुश कुमार, छोटेलाल, संता लाल, प्रवेश, हिमांशु वशिष्ठ, अजीत करन, निखिल, नवीन शर्मा, अंकित बंसल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने