Top News

हाथरस- श्री बलवंत सिंह सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल संस्थापक ने टाॅपर छात्रा प्रांशु को किया सम्मानित

हाथरस। सिकन्दराराव रोड पर कस्बा सलेमपुर के पास स्थित श्री बलवंत सिंह सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है जबकि स्कूल के कई छात्रों ने उच्च श्रेणी में अंक पाकर स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
ग्रामीण अंचल में विद्यालय होने के बाद भी श्री बलवंत सिंह सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कु. प्रांशु सिंह निवासी ग्राम वाहनपुर ने 92.4 व पीसीएम में 95.4ः अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। कु. प्रतिदुन्य सिंह निवासी फरौली ने 87.2: के साथ द्वितीय व सौरभ शर्मा निवासी नगला वुधू हेमराज ने 85: अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मुकुल बघेल ने 84ः, सौरभ सिंह ने 81.6: अंक प्राप्त किये हैं। जबकि विद्यालय के 65: विद्यार्थियों ने 75: से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय की तरफ से सभी विद्यार्थियों एवं माता को शुभकामनायें दी हैं और टाॅपर प्रांशु सिंह को भी माता पिता के साथ ट्राफी देकर स्कूल संस्थापक रोरन सिंह ने सम्मानित किया है व विद्यालय परिवार भी भारी प्रफुल्लित है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने