Top News

हाथरस- सामाजिक धरोहर कल्याण समिति के अध्यक्ष ने की किला से अतिक्रमण हटवाने व सौन्दर्यीकरण की मांग

हाथरस। सामाजिक धरोहर कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर मांग की है कि किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज राष्ट्रीय पुरातत्व स्मारक के साथ संरक्षित स्मारक है। पुरातत्व विभाग व कर्मचारियों की शिथिलता से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है। वहां शपथ पत्रों द्वारा पूर्व जिलाधिकारी ने ए.एस.आई को तथा ए.एस.आई. ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार पर दोषारोपण किये हैं।
उन्होंने कहा है कि पुरातत्व विभाग का कोई भी जिम्मेदार        अधिकारी यहां का नियमित निरीक्षण करे। पुरातत्व विभाग द्वारा अपनी केमिकल ब्रांच शाखा से मंदिर की सफाई करानी चाहिए जिससे मंदिर का मूल स्वरूप निखर कर सामने आ सके। मंदिर की क्षतिग्रस्त रसोई घर का निर्माण कराते हुए यहां से जल निकासी के उचित प्रबंध कराए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि अधूरी पड़ी चारदीवारी का निर्माण पूरा कराते हुए यहां पर हरितिमा कराई जाए। मंदिर  संबंधी प्रविष्टि को दुरुस्त कराया जाए।
शर्मा ने मांग की है कि 23  करोड़ 67 लाख की डीपीआर यानि कि विस्तृत कार्य योजना को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कराते हुए यहां का विकास कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं उनको हटाने के लिए पुलिस व एएसआई की टीम को संयुक्त रूप से लगाया जाए। इसके अलावा मेला फंड में करीब दो करोड़ रुपये मेले की वार्षिक आय संकलित है। आवश्यकता अनुसार उससे कार्ययोजना बनाते हुए इसका उपयोग कराया जाए। वहीं किला परिसर की नगर पालिका परिषद द्वारा नियमित सफाई करायी जानी चाहिए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने