हाथरस। रात्रि को होटल पर खाना खाकर पैदल लौट रहे एक टेंकर चालक से 3-4 युवकों ने जहां मारपीट कर 12 हजार रूपये छीनने की कोशिश की। वहीं आरोप है कि मौके पर आयी पुलिस ने युवकों को पकडने की बजाय उसे ही पकडकर चैकी में बंद कर पीटा गया और रूपये भी छीन लिये।
पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल के आगरा रोड स्थित एस्सार तेल डिपो पर गुजरात से तेल टेंकर लेकर आये टेंकर चालक बबलू पाल पुत्र जगदेव पाल का आरोप है कि वह बीती रात्रि को खाना खाकर पैदल लौट रहा था तभी गिजरौली पर 3-4 युवकों ने उसे पकड लिया और उसके साथ मारपीट की तथा उस पर रखे 12 हजार 7 सौ रूपयों को भी छीनने की कोशिश की लेकिन तभी मौके पर पुलिस आ गई और पुलिस को देख युवक तो भाग गये लेकिन पुलिस ने उसे पकड लिया और आगरा रोड पुलिस चैकी पर लाकर पहले तो पुलिस वाले ने उसे जमकर पीटा और फिर से उससे 12 हजार 7 सौ रूपये छीन लिये और पुलिस वाले ही उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल में डाल गये।
बताया जाता है पुलिस जब किसी को अस्पताल में भर्ती करती है तो उसकी अस्पताल के रजिस्टर में एंट्री करायी जाती है। लेकिन घायल टेंकर चालक बबलू पाल की एंट्री नहीं कराई गई। जबकि वह रात भर अस्पताल में ही पड़ा रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।