Top News

हाथरस- डीआरवी इण्टर कालेज कर्मचारियों की शोक सभा सम्पन्न

हाथरस। श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज हाथरस के शिक्षकों, लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की एक शोक सभा प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें कालेज की सहायक अध्यापिका श्रीमती कुसुम गुप्ता धर्मपत्नी श्री डा0 जगदीश चन्द्र गुप्ता निवासी गंगोली (हाथरस) के आकस्मिक एवं असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति एवं शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई।
शोक सभा में प्रवीन कुमार, आलोक गुप्ता, चेतन्य प्रकाश, संजय कुमार मौर्य, सुशील कुमार, तुलसी प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मीरा रानी, राजबाला, प्रमोद सैंगर, अजय गौड, दाऊदयाल, प्रमोद शर्मा, एम0पी0 सिंह, भीकेन्द्र कुमार वाष्र्णेय, नीरज शर्मा, सत्यवान आदि ने श्रीमती कुसुम गुप्ता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दो मिनट मौन के पश्चात विद्यालय का अवकाश घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने