Top News

हाथरस- जलेसर रोड स्थित काशीराम टाउनशिप के ई रिक्शा चालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की जलेसर रोड स्थित काशीराम टाउनशिप से 23 मई से लापता नाबालिग ई रिक्शा चालक का 5 दिन बाद कंकाल मिला था।  परिजनों ने लापता युवक की पहचान उसके कपड़ों को देख कर अपने पुत्र अंकित के रूप में की थी। आज पुलिस ने घटना का खुलासा कर दोषियों को जेल भेज दिया है।

आपको बता दे की 23 मई को सदर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम टाउनशिप निवासी 17 वर्षीय अंकित अचानक लापता हो गया था।  अंकित के परिजनों ने अंकित के लापता होने की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी।  5 दिन बीत जाने के बाद हाथरस जिले के पोस्टमार्टम हॉउस के पीछे से अंकित का कंकाल मिला था।  जिसके कपड़ो से परिजनों ने उसकी अंकित के रूप में पहचान की थी। लुटेरे अंकित की हत्या कर उसका ई रिक्शा लूट ले गए थे। पुलिस ने आज उसकी हत्या और लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेसनोट के माध्यम बताया की अंकित का पडोसी कपिल और और उसका पिता सुरेंद्र व उसकी माँ टिर्री को भाड़े के बहाने से ले गए और पोस्टमार्टम गृह के पीछे ले जा कर उसकी हत्या कर दी और उसकी ई रिक्शा को लूट ले गए। पुलिस ने तीनो को पकड़ कर जेल भेज दिया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने