Top News

हाथरस- केरल की घटना निंदनीय और एक घिनौना कृत्य- अनुप्रिया पटेल

हाथरस।  मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष में शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आयी  केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच को सम्भोधित करते हुए कहा कि में ये नहीं कहती की देश में किसानो की आत्महत्याए रुक गई है में ये कहना चाहूंगी जिस रेट से पिछली सरकारो में किसानो ने आत्महत्याएं की थी उस गति को हमने रोकने का काम किया है।   नोट बंदी के फैसले का उन्होंने स्वागत किया और कहा की नोट बंदी के बाद 92 लाख नए कर दाता सामने आये है

   हाथरस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुप्रिया पटेल ने बताया की केरल में कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक बछड़े को सार्वजनिक रूप से काटे जाने की घटना को निंदनीय और घिनौना कृत्य बताया है। लेकिन केरल में जो तरीका अपनाया गया है वह बहुत निंदनीय है। अयोध्या कांड को लेकर बीजेपी नेताओं की आज लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत में हुई पेशी पर अनुप्रिया ने कोई टीका टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सिर्फ इतना ही कहा कि कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए। कोर्ट में हमारा विश्वास है। कोर्ट जो फैसला करेगी उचित फैसला करेगी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने