हाथरस । जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगारयुक्त (कौशल, तकनीकी उन्नयन हेतु) सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रथम बैच हेतु महिला अभ्यर्थियों (8वीं कक्षा उत्तीर्ण) के ब्यूटीशियन ट्रेड में 04 माह का प्रशिक्षण हेतु दिनांक 27.05.2017 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
उपायुक्त उद्योग ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि तक जमा आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 02.06.2017 को पूर्वान्ह 11 बजे उपायुक्त, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय, रावत कालोनी, हाथरस में होगा। ऐसे सभी आवेदक, जिनके द्वारा इस योजना के अन्तर्गत आवेदन किया गया है, निश्चित समय, स्थान एवं दिनांक को अपने सभी मूल अभिलेखों एवं प्रमाणपत्रों सहित चयन प्रक्रिया में उपस्थित हों।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।