Top News

हाथरस/सासनी- बाजार बंद कराने को प्रवर्तन अधिकारियों को करनी पड़ी सख्ती, प्रवर्तन अधिकारियों के साथ अभद्रता पर उतर आए कुछ दुकानदार

हाथरस/सासनी। डीएम के आदेशानुसार शुक्रवार को सासनी का बाजार बंदी का दिन हैं मगर यहंा बंदी का असर कम दिखाई दिया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने आकर बाजार बंदी कराई इस दौरान कुछ दुकानदारांें और व्यापार मंडल के नेताओं से भी नोंक झोंक  हुई। फिर भी बाजार आंशिक रूप से ही बंद हो सका।
         शुक्रवार को जैसे ही बाजार में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मथुरा प्रसाद और शिवचरन पहुंचे तो दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करने लगें तो कुछ दुकानदार दोनों प्रवर्तन अधिकारियों के साथ अभद्रता पर उतर आए। इसे लेकर प्रवर्तन अधिकारी जैसे ही आगे बढे तो बाजार के दुकानदार व्यंग करने लगे। इसकी शिकायत अधिकारियों ने एसडीएम से की तो एसडीएम ने पर्याप्त मात्रा में श्रम प्रवर्तन अधिकारियो को फोर्स मुहैया कराने निर्देश एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी को दिए। मगर उन्हें पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स नहीं मिल सका। बाजार में आने पर अधिकारियों की व्यापार मंडल के नेताओं से नोंक झोंक भी हुई कि हम देखते है। कैसे बाजार बंदी कराओगे। मगर कुछ और लोगों के एकत्र होने पर व्यापार मंडल के नेता शंात हो गये। और बाजार को बंद करने में सहमति जताई। इतना सबकुछ होने के बाद भी बाजार आंशिक रूप से ही बंद हो सका। श्रीम प्रवर्तन अधिकारी मथुरा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस दौरान दस दुकानों के चालान काटे है। यदि अगले सप्ताह दुकानों को बंद नहीं किया गया तो कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके जिम्मेदार स्वयं दुकानदार होंगे। अगले सप्ताह बाजार बंदी के लिए पर्याप्त फोर्स और एसडीएम स्वयं साथ होंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने