Top News

हाथरस- सिकन्दराराव में सडक हादसों में महिला समेत 2 घायल, मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना के पास रोडवेज बस से उतरते समय पांच साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

हाथरस। सिकन्दराराव में अलग अलग स्थानों पर हुये सडक हादसों में महिला समेत एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। तो वहीं एक पांच साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र धर्मपाल को रेलवे क्रासिग के पास एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा दूसरी घटना में गांव हुसैनपुर पर सडक पार कर रही प्रेमा देवी पुत्री वनवारीलाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह लहुलुहान हो गयी दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया जहां उनका उपचार किया गया। वहीं मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना के पास रोडवेज बस से उतरते समय एक पांच साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने