Top News

हाथरस/सासनी- गांव रूदायन से तमिलनाडु गया किशोर छह माह से नहीं लौटा घर

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूदायन से तमिलनाडु गया किशोर अभी तक घर नहीं लौटा है। जिसे लेकर उसके परिजन काफी परेशान है। परिजनों को किशोर के साथियों से भी जानकारी नहीं मिल रही है। जिसकी शिकायत किशोर के पिता ने कोतवाली में की है।
गुरूवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव रूदायन निवासी रनवीर पुत्र गंगा सिंह ने कहा है कि उसके 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन को उसके पडौसी आनंद पाल का लडका कमल व उसका साथी देवेन्द्र तमिलनाडु में मजदूरी करने के लिए होली पर ले गये थे। वे लोग कई बार गांव में घूम गये हैं मगर उसका पुत्र अर्जुन एक बार भी गांव नहीं आया है। अर्जुन को बुलाकर ले गये युवकों से जब पूछताछ की तो वह ठीक से जबाव नहीं दे रहे है। बताते हैं कि यदि तुम रूपया खर्च करो तो तुम्हारे बेटे का पता बता सकते है। कई बार रूपये भी ले जा चुके है।ं मगर उसके पुत्र का कहीं पता नहीं लग पा रहा है। कोई सूचना फोन आदि से भी नहीं मिल पा रही हैं। जिससे परिजनों में अनहोनी की आशंका जताई जा रही हैं। फिलहाल पीडित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने