Top News

हाथरस- कांग्रेसियों ने डीएम से की पालिका में हो रहे उच्च स्तर के घोटालों की जांच की मांग

हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा मनमानी तरीके से जनता पर गृह कर व जल कर थोपने के विरोध में तथा पालिका में हो रहे उच्च स्तर के घोटालों की जांच कर पर्दाफाश कराये के संदर्भ में आग जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला। ज्ञापन सौंपकर पालिका में व्याप्त अनिमितियों व भ्रष्टाचार पर विस्तृत रूप से वार्ता की जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल की बात गम्भीरता सुन तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, प्रवक्ता डा. मुकेश चन्द्रा, अशोक गुप्ता, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, कपिल सिंह, शशांक पचैरी एड., रमेशचन्द्र अग्रवाल, रूपेश शाहिल, श्रीराम यादव, प्रभाशंकर शर्मा आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने