Top News

हाथरस- बुर्ज वाला कुंआ विश्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर विशाल परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण

हाथरस। जिले भर में शहर के बुर्ज वाला कुंआ विश्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पहली बार स्थापित कराई गई विशाल भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण पूजा अर्चना के साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस मौके पर यज्ञ व हवन के साथ विधिवत पूजा अर्चना व्यापारी नेता योगा पंडित व बीबीसीएन के डायरेक्टर संजय शर्मा द्वारा की गई। तदुपरान्त पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा विशाल भगवान परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान परशुरामजी की प्रतिमा की स्थापना बीबीसीएन के डायरेक्टर संजय शर्मा द्वारा अपने पिताजी स्व. श्री बौहरे बद्रीप्रसाद शर्मा राशन वाले व माताजी स्व. श्रीमती प्रेमलता शर्मा की स्मृति में स्थापित करायी गई है।
इस मौके पर विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आसपास के जिलों में इतनी विशाल प्रतिमा भगवान परशुराम जी की नहीं है। यह अतुलनीय कार्य है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों पंडित योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित व संजय शर्मा को बधाई दी।
आयोजकों ने पूर्व मंत्री के अलावा जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, विष्णु गौतम, आचार्य पार्वती बल्लभ जी महाराज, पंडित करुणेश मोहन दीक्षित, पंडित उपेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, पंडित जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी का स्वागत किया। पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को भी भव्यता के साथ सजाया गया। रात्रि को विशाल शिव विवाह का संगीतमयी आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.जितेन्द्र स्वरूप शर्मा ने की तथा संचालन डा. गुरुदत्त भारतीय ने किया। इस मौके पर मुन्नालाल रावत, रमाशंकर शर्मा, रामबाबू सारस्वत, राजेन्द्र खलीफा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अवधेश बख्शी, रमाशंकर शर्मा उर्फ रम्मो गुरू, प्रशांत मिश्र, नीरज शर्मा, अनुरोध शर्मा, किशनलाल शर्मा, शशांक पचैरी, पवन कौशिक, लक्ष्मीकांत सारस्वत, करन शर्मा, मयंक शर्मा, कमल पालीवाल, ब्रजेश वशिष्ठ, सत्यप्रकाश रंगीला, आयोग दीपक, सुधीर शर्मा, देवेन्द्र पाराशर, नितिन शर्मा, शिवम् गुप्ता, रिंकू अग्रवाल,  बबुआ बर्मन आदि मौजूद थे। अंत में सभी का आभार संजय शर्मा ने व्यक्त किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने