हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढी नन्दराम में आज एक घर के सभी लोगों के बेहोश मिलने से खलबली मच गई और पडोसियों द्वारा सभी को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है लेकिन 4 दिन पूर्व आयी नई बहू लापता है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढी नन्दराम निवासी केहरी सिंह पुत्र मानसिंह की अभी 4 दिन पूर्व जलेसर के पास किसी गांव से शादी हुई है तथा वह व उसके अन्य सभी परिजन आज सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठे तो पडोसियों ने देखा तो उक्त सभी लोग घर में बेहोशी की हालत में पडे थे तथा पडोसियों ने केहरी सिंह व इसकी मां श्रीमती सफेदी देवी, भाई ओमप्रकाश व भांजा श्याम पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव ततारपुर को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घर से उक्त नई बहू लापता है जिससे लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास व चर्चाये हैं। उक्त घटना की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।