हाथरस। हम सभी संसार रूपी ड्रामा में एक्ट कर रहे हैं। अपना अच्छे से अच्छा पार्ट करना चाहिए। प्रत्येक को अपना रौल मिला हुआ है लेकिन संसार में रहकर रौल ऐसा हो जो पूरा होने के बाद तालियाँ बजें। यह उद्गार नवागत अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनन्दपुरी सेवा केन्द्र के संयोजकत्व में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर व्यक्त किये। सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ हुआ।
जीवन में मूल्यों की प्रवेशता के लिए आत्मचिन्तन परमावश्यक है। इसी परिप्रेक्ष्य में राजयोग शिक्षिका शान्ता बहिन ने सभी को आत्मा के अस्तित्व का बोध कराया और उन्हें इस स्वरूप में रहकर कार्यक्षेत्र पर कर्म करने की प्रेरणा प्रदान की। आत्मा रूप में सब एक परमात्मा शिव की सन्तान हैं, यह ज्ञान सभी धर्म के लोगों को आपस में एक करने का संदेश देता है।
बीके कैप्टन अहसान सिंह ने सभी आगंतुकों का आव्हान करते हुए कहा कि कार्य करते हुए अपनी आत्मिक बैटरी चार्ज करने के लिए राजयोग का अभ्यास और साप्ताहिक पाठ्यक्रम द्वारा कर्मों की गति आदि का ज्ञान जरूरी है।
पूर्व सहकोषाधिकारी दाऊदयाल अग्रवाल ने माउण्ट आबू के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का मुख्यालय परमात्मा का जीता जागता यज्ञ है। पीटीआई संवादादाता डा. गुरूदत्त भारतीय ने कहा कि मीडियाजगत को मूल्यनिष्ठ बनाने में ब्रह्माकुमारी संगठन अपना अपूर्व योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी यतीश गुप्ता, महेश चंदेल, अनिल शर्मा, दीपक रफी, विनीत कुमार, घनश्याम कुमार, विष्णु गुप्ता, सुनील कुमार, मयंक वशिष्ठ, लोकेश शर्मा, सत्यवीर, राजकुमार, राकेश अग्रवाल, सुनहरीलाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. बी.पी. सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।