Top News

हाथरस- नगला अलगर्जी रोड पर मण्डी समिति के पीछे मिली लाश की हुयी शिनाख्त

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी रोड पर मण्डी समिति के पीछे कल शाम एक अज्ञात युवक की मिली लाश की आज शिनाख्त कर ली गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी रोड पर मण्डी समिति के पीछे कल शाम एक अज्ञात करीब 25 वर्षीय युवक की लाश मिली थी जिसकी पुलिस ने शिनाख्त भी करायी थी लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी तथा उक्त लाश आज बागला अस्पताल में रखी थी तभी एक व्यक्ति ने आकर उक्त लाश की शिनाख्त अपने पुत्र मनीष के रूप में की। पिता वीरेन्द्र निवासी चमन बिहार कालौनी अलीगढ ने बताया कि उसका पुत्र मनीष पिछले 4-5 दिन से लापता था। परिजनों के मुताबिक मृतक गाडी चलाता था तथा उन्होंने हत्या की आशंका जतायी है।
उक्त सम्बंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी रजनेश तिवारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मनीष के रूप में की गई है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा अभी उक्त मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने