हाथरस (संदीप पुण्ढीर)। जनपद में नशे का काला कारोबार जोरों पर है। सिकन्दराराव, सादाबाद , सासनी, मुरसान सहित जिला का कोई ऐसा स्थान नही है जहां पर नशा माफियाओं का नेटवर्क ना हो। गांव गांव तक गांजा और चरस को इनके नेटवर्क के माध्यम से पंहुचाया जा रहा है। नशे का शिकार अधिकांशतः युवा पीढी हो रही है। नशे की लत लगाकर युवा पीढी को मुंहमागे दामों पर नशा उपलब्ध कराया जा रहा है। हाथरस में बालापट्टी, खौडा हजारी, अइयापुर, श्रीनगर, किला स्टेशन, हाथरसी माता मन्दिर के पास, जामा मज्जिद चैराहा, रामलीला मैदान, सीकनापान गली वहीं सादाबाद में बडा बाजार मुरसान में किले के पास, मेंडू मेंबाजार के कोने पर तथा सिकन्दराराव में रेलवे स्टेशन के सामने, रोडवेज बस स्टैन्ड के आस पास, अलीगढ रोड पर एक फैमस होटल के आसपास, कासगंज रोड पर एक ढावे के पास नशा माफियाओं का यह खेल कुछ देर बैठकर या खडे होकर आसानी से देखा जा सकता है। इस पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन नाकामयाब सिद्ध हो रहा है। जिले में नये नये आये युवा डीएम और एसपी से यहां की जनता को यहां की तश्वीर बदले जाने की आस जगी है और जनपद के हालात भी बदलते दिख रहें हैं पुलिस और प्रशासन अचानक से हरकत में आ गया है। सासनी में एसडीएड और कोतवाल द्वारा नशा कारोवारी के यहां छापा मारकर सराहनीय कार्य किया है इससे वहां कि जनता के मन में प्रशासन की छवि बदली है। और वहां के लोग वहां कि तश्वीर बदलने का इन्तजार कर रहे है। अब यहां सवाल खडा होता है कि नशा कारोवारियों की धडपकड का अभियान केवल सासनी तक सीमित होकर न रह जाये अभियान पूरे जनपद में चलना चाहिए और जहां जहां नशा कारोवारियों का नेटवर्क स्थापित है वह ध्वस्त होना चाहिए /
हाथरस- जनपद में बैखौफ फल फूल रहा नशे का काला कारोबार, गांजे के धंुए से लोगों का रास्ते में चलना हुआ मुश्किल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।