हाथरस। एमएलडीवी एवं डीआरबी कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य अध्यापक पुरूस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को अपने घर परिवार एवं मौहल्ले में जाकर 11 फरवरी को मतदान महोत्सव हेतु एक ऐसा संदेश देना है कि कोई भी मतदाता मतदान से अछूता न रह पाये एवं जनपद के कर्मठ तथा सुयोग्य जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह का यह संकल्प कि गत वर्ष का 62 प्रतिशत मतदान 90 प्रतिशत मतदान में परिवर्तित हो जाये पूर्णता को प्राप्त कर सके। श्री गुप्त ने कहा कि बूॅद-बूॅद से घड़ा भर जाता है उसी प्रकार हर एक वोट जरूरी होता है। मात्र एक प्रतिशत बढे हुए मतदान से प्रत्याशियों की किस्मत बदल जाती है। सुयोग्य मतदाता ही भविष्य की सरकार बनाते हैं जो देश एवं प्रदेश का नेतृत्व करती है। जो बालक-बालिकाऐं 18 वर्ष के होकर वोटर बन चुके हैं वह तो 11 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करें हीं किन्तु जो भावी मतदाता हैं वह संकल्प लें कि उनके परिवार मौहल्ले एवं परिचितों में कोई भी वोटर मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह जाये। साथ ही कोई भी वृद्ध असहाय, दिव्यांग को मदद कर मतदेय स्थल तक पहुॅचाया जाये। वास्तविकता यह है कि वोटर ही प्रदेश एवं राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं।
कार्यक्रम को आर0पी0 कौशिक, शैलकान्ता गुप्ता, डा0 रामनिवास दुबे, चेतन्य प्रकाश, सुशील कुमार, मुरारी लाल गुप्ता, भगवती प्रसाद गुप्ता, अजय गौड़, प्रवीण कुमार ने सम्बोधित करते हुए छात्र-छात्राओं का आव्हान कि वह अपनी पूरी शक्ति से एक ऐसा अभियान चलावें जिससे कोई वोटर 11 फरवरी को मताधिकार से वंचित न रह जावे। इस अवसर पर भाष्कर आर्य, आशिफ खांन, चन्द्रशेखर, हनी सिंह, रोहित, नितिन, अमन, अजय, ज्योति, विक्रांत, निकिता, अनन्या, युक्ति, युग गुप्ता विश्वजीत आदि छात्र-छात्राआंे ने अपनी कविता, भाषण, नुक्कड नाटक द्वारा मतदाताओं एवं भावी मतदाताओं को मतदान के महायज्ञ में समवेत रूप से समर्पित होने का आव्हान किया एवं मताधिकार जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरू गुप्ता, कल्पना शर्मा, आलोक गुप्ता, दीपा सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, पुनीत गुप्ता, शिवम शर्मा, माधव, मनीष, प्रमोद सैंगर, वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, तुलसी प्रसाद, प्रमोद शर्मा, भीकेन्द्र वाष्र्णेय, गंगाराम, राजकिशोर गुप्ता, नीरज वर्मा, आर0के0 जैन, एम0पी0 सिंह, रवि शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, कैलाश चन्द्र, राधाचरण शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को संचालन दाऊदयाल एवं बबिता भारद्वाज ने किया। अंत में समन्वयक शैलकान्ता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।