Top News

हाथरस- व्यय प्रेक्षक नेआदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्वाचन व्यय से संबंधित हिसाब-किताब की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के लिये अधिकारियों को दिये कडे निर्देश

हाथरस । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिये जिले में तैनात व्यय प्रेक्षक ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्वाचन व्यय से संबंधित हिसाब-किताब नियमित रखते हुए प्रतिदिन कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। निर्वाचन व्यय के संबंध में व्यय प्रेक्षक से मोबाईल नंबर 08985970146 पर संपर्क किया जा सकता है।
        बुद्धवार को व्यय प्रेक्षक अजीत कुमार लस्कर ने कलक्टेªट में उडनदस्ता टीम, स्थाई निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनीटरिंग कमेटी के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यप्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसः पालन करनेे के लिये सभी अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की और कहा कि निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्चो का हिसाब-किताब नियमित रूप से अभिलेखों में दर्ज करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाये।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले मे स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु प्राथमिकता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें और जिले में भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने हेतु उपयोगी माहौल बनाने और प्रवर्तन कार्यवाही के जरिये लोगों तक प्रभावी ढंग से संदेश पहुॅचाने की दृष्टि से वह निर्दिष्ट कार्यो को बखूबी अंजाम दें।
        उप जिला निर्वाचन अधिकारी अली हसन कर्नी ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में , उडनदस्ता टीम, स्थाई निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनीटरिंग कमेटी आदि के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी और बताया कि उडनदस्ता टीम और स्थाई निगरानी टीम के अधिकारियों द्वारा जिले में सभी प्रमुख मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों पर कडी निगरानी रखते हुए चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में लाये जाने वाली नगदी, अवैध शराब, असलाह, सन्देहास्पद वस्तुएं मिलने पर वीडियोग्राफी एवं संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
        नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव ने आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के उपरांत जिले में गठित विभिन्न टीमों की कार्यप्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यय प्रेक्षक का प्रवास स्थल हाईडिल अतिथिगृह, मीतई है। निर्वाचन व्यय के संबंध में व्यय प्रेक्षक से मोबाईल नंबर 08985970146 पर संपर्क किया जा सकता है।
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, रिटर्निग आफीसर राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रेक्षक के लाईजन आफीसर प्रेमदत्त सहायक आयुक्त स्टाम्प, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, एआर काॅपरेटिव उदयभानु सिंह, डीएईओ डा0रामप्रवेश, आरके मिश्रा तथा तथा अन्य प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने