सिकन्दराराव। कोतवाली पुलिस ने कस्बा के पंत चैराहा पर बीती रात्रि को वाहन चैकिंग के दौरान 2 ट्रकों से लाखों की नगदी बरामद की है और 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गये लोगों से बरामद रकम के बारे में जानकारी कर रही है और आयकर विभाग टीम को भी सूचना दे दी गई है।जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने व मतदाताओं को रिझाने हेतु पैसा, शराब आदि का इस्तेमाल किये जाने की आशंका को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा फ्लाइंग स्क्वायड टीम व पुलिस टीमों को वाहनों की विशेष चैकिंग हेतु लगाया गया है और उक्त टीमें वाहनों की जिले के प्रमुख मार्गों पर चैकिंग कर रही हैं।
पकड़े गये व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम गुड्डू पुत्र हाजी अन्टू निवासी मौहल्ला ऊंचा करीना खुर्जा बुलन्दशहर बताया है।
पुलिस ने दूसरे ट्रक संख्या यूपी 21 ए.एम./7704 की चैकिंग की तो इसमें सवार एक व्यक्ति से 5 लाख 50 हजार 58 सौ रूपये बरामद किये हैं और पकड़े गये व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम अकरम पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला सराय अल्लो खुर्जा बुलन्दशहर बताया है। पुलिस ने उक्त दोनों लोगों से कुल 16 लाख 85 हजार 8 सौ रूपये की रकम बरामद की है।
पकड़े गये लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह पशु व्यापारी हैं और खुर्जा से भोगांव के रूई स्थित पशु पैंठ में पशु खरीदने जा रहे थे। कोतवाली पुलिस जहां उक्त मामले की छानबीन में जुट गई है और पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग की टीम को भी सूचना दे दी है। फिलहाल बरामद की गई रकम व पकड़े गये दोनों लोग पुलिस की हिरासत में हैं।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।