Top News

हाथरस- आगरा रोड पर सादाबाद गेट पुलिस चैकी के सामने स्थित इमली वाली मस्जिद की गुल्लक से ताला तोड़कर हुयी चोरी

हाथरस। आगरा रोड पर सादाबाद गेट पुलिस चैकी के सामने स्थित इमली वाली मस्जिद का बीती रात्रि को अज्ञात चोर ताला तोड़कर मस्जिद की गुल्लक में से डेढ़ हजार रूपये चोरी कर ले गये।
घटना की आज सुबह पता चलने पर मौके पर तत्काल हाफिज इमाम निवासी नाई का नगला व बसपा नेता डा. रईस अहमद अब्बासी पहुंच गये। मस्जिद के दरवाजों के ताले जहां टूटे हुये थे, वहीं किवाड़ों व कुन्दियों पर खून के निशान लगे हुये थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई तथा हाफिज इमाम ने रिपोर्ट हेतु पुलिस को तहरीर दे दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने