Top News

हाथरस- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित किया गया शिविर, वाणिज्य कर विभाग ने किये जीएसटी के नामांकन

हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों के जीएसटी के नामांकन किए। जैसा की विदित है कि देश में आगामी समय में जीएसटी लागू होने जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों को वैट से जीएसटी में स्थानांतरित होना है। इसके लिए जीएसटी के पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराना आवश्यक है किंतु बहुत बड़ी संख्या में व्यापारियों के यूजर पक और पासवर्ड ना आने के कारण नामांकन नहीं हो सके थे। शिविर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अथक प्रयास से सैकड़ों व्यापारियों को उनके यूजर पक और पासवर्ड प्रदान किए गए जिसकी संख्या लगभग 430 है। साथ ही 96 व्यापारियों के जीएसटी में पंजीकरण किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री योगा पंडित और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द अपने यूजर पक और पासवर्ड प्राप्त कर लें। जिला अध्यक्ष अशोक बागला तथा जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि जिनको यूजर पक और पासवर्ड मिलने में दिक्कत हो रही है वह संगठन के         पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना पिन नंबर उन्हें प्रदान करा दें जिससे कि उन्हें उनके यूजर पक और पासवर्ड विभाग से सुलभ करा दिए जाएंगे। नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल तथा नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, युवा जिला       अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ तथा युवा जिला महामंत्री ललतेश गुप्ता ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में वाणिज्य कर विभाग के खंड 1 के डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार, खंड 2 के डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह भाटी, खंड 3 के असिस्टेंट कमिश्नर संदीप चंद्रा, असिस्टेंट कमिश्नर राकेश शुक्ला, वाणिज्य कर अधिकारी संतोष कुमार तथा उपेंद्र कुमार, पंकज कुमार, प्रियंका वाष्र्णेय, रंजना अग्रवाल का सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर मुरारीलाल वर्मा, अनुज कुमार संत, आशीष उपाध्याय, ललित मित्तल, महेश चंद बंसल, अंकुर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, दिनेश मेहरवाल, कन्हैया लाल वर्मा, शिखर वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने