Top News

सासनी- सड़क दुर्घटना में घायल लेखपाल का मेडिकल में उपचार जारी

हाथरस/सासनी। तहसील के लेखपाल मनोज कुमार  सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जिनका उपचार अलीगढ़ मेडिकल में चल रहा है।

बता दें कि लेखपाल मनोज कुमार सोमवार को ड्यूटी के लिए सासनी तहसील आ रहे थे। जैसे ही वह कन्या गुरुकुल स्थित मां कंकाली मंदिर के निकट पहुंचे वैसे घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़ा टेंपो दिखाई नहीं दिया। जिससे उनकी बाइक टेंपो से टकरा गई और लेखपाल मनोज कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर एसडीएम ओमवीर एवं इलाका पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गये। जिनकी मदद से मनोज कुमार को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत खराब होने के कारण मनोज कुमार को उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार जारी है। लेखपाल संघ एवं अन्य संघों ने उनके शीघ्र ही स्वस्थ्य और कुशल होने की भगवान से कामना की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने