Top News

हाथरस- समाज कल्याण एवं मानवाधिकार संरक्षण (स्वापो) के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर जिला क्षय रोग केंद्र पर क्षय रोग के मरीजों को किया गया मुफ्त राशन वितरित

हाथरस। समाज कल्याण एवं मानवाधिकार संरक्षण (स्वापो) के तत्वावधान में आज मकर संक्रांति पर जिला क्षय रोग केंद्र पर मुफ्त राशन वितरित किया गया। संस्था द्वारा क्षय रोग के गंभीर निर्धन मरीजों को एक माह का राशन मुफ्त दिया गया। इस अवसर पर सभी मरीजों को पोषाहार के रूप मंे दाल, दलिया, चावल , आटा, सोयाबीन बरी, गजक और तिल के लड्डू दिए गए। साथ ही सभी मरीजों को एक-एक कम्बल भी दिया गया। इसमें  संस्था के संस्थापक एवं जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, ललित वाष्र्णेय, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, स्वदेश अग्रवाल वैद्यजी, सुनील बर्मन, दीपक अग्रवाल, मोहित माहेश्वरी, विपुल वर्मा, कुलदीप दुबे का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये अत्यन्त ही पुनीत कार्य है और इसके लिए समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। ये इतनी गंभीर बीमारी है कि इससे संघर्ष करते-करते मरीज शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे में उसे सरकार से  दवाई तो मिल जाती है किंतु पौष्टिक भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इसलिए संस्था द्वारा इन गरीब मरीजों को निशुल्क माह भर का राशन वितरित किया जाता है। संस्था के संस्थापक और जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और समाज के लोगों से अपील की कि इसके लिए आगे आएं। साथ ही उन्होंने स्वास्थ विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जनता को स्वास्थ्य सेवाएं  सेवा भाव से अर्पित करें। संस्था उनका हर कदम पर सहयोग करेगी। इस अवसर पर उपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल सागर वशिष्ठ ने संस्था के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आशा व्यक्त की उनका सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित मरीजों ने कहा कि पोषाहार से उन्हें शारीरिक लाभ प्राप्त हो रहा है और बीमारी से लड़ने में मदद मिल रही है।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग केंद्र से अजीम, मनोज कुमार उपाध्याय,नीरज सक्सेना, विशाल पाठक, सतीश कुमार सहगल, बाल किशन शर्मा, असफाक, अरुण कुमार शर्मा, अवधेश कुमार सेंगर, हरिओम, भीष्म सिंह, नेम सिंह मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने