Top News

हाथरस- भाजपा प्रत्याशी का विरोध, पुतले फूंके, भाजपा की राह आसान नहीं, शोशल मीडिया पर टिकट बंटवारे की हो रही कडी आलोचना, सर्वे आदि को दिया जा रहा है नौटंकी करार

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिशन यूपी फतह के लिये पहले चरण के चुनाव हेतु सोमवार देर शाम अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। लम्बी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने जिले की तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। और पार्टी द्वारा हाथरस सदर सीट से पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, सादाबाद से प्रीति चैधरी व सिकन्द्राराव से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना को जहां प्रत्याशी घोषित किया गया है लेकिन जिस प्रकार से जनता का विरोध निकल कर सामने आ रहा है उससे लगता है कि भाजपा की राह आसान नहीं है।
शोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं को देखें तो कुछ लोग सांसद पर आरोप लगा रहे हैं तो कुछ लोग सर्वे आदि को नौटँकी करार दे रहे हैं।
सादाबाद से जिला पंचायत सदस्य प्रीती चैधरी को एक कमजोर प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

वैसी ही स्थिति सिकन्दराराव विधानसभा पर दिखाई दे रही है। वीरेन्द राना की छवि को लेकर प्रश्न उठाये जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि वहां से एक लोकप्रिय युवा दावेदार को नजरन्दाज किया गया है। और इसका कारण उस पर धन का अभाव बताया जा रहा है। आरोप है कि चुनाव को जिले के बसपा नेता से सांठगांठ कर सांसद सहित अन्य जिम्मेदार लोगों ने खराब किया है।

  हाथरस सदर की सीट पर अन्य दलों में घूमकर आये हुए व्यक्ति को टिकिट देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोडा जाना ही माना जा रहा है। शायद इस तरह से लगता है कि भाजपा किसी भी सीट पर दमदारी से खड़ी हुई नहीं दिख रही।
   वहीं हाथरस सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी का भारी विरोध हो रहा है और पुतले फूंके जा रहे हैं।
हाथरस सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी हरीशंकर माहौर के विरोध में आगरा रोड पर हरि आई हाॅस्पीटल पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा के नेतृत्व में जनता व भाजपा समर्थकों द्वारा भाजपा प्रत्याशी का जहां पुतला फूंका गया वहीं जमकर विरोध में नारेबाजी करते हुये मुर्दाबाद के नारे लगायेगये। पुतला दहन करते लोगों का आरोप है कि हम भाजपा की जीत चाहते हैं लेकिन भाजपा प्रत्याशी लोगों को शोषण करते हैं और हमारे कभी हितैषी नहीं हो सकते तथा हम पार्टी का नहीं प्रत्याशी का विरोध करते हैं।
पुतला फूंकने वालों में राजेश कुमार, राजकुमार, पंकज भैया, बबलू, सचिन अग्रवाल आदि तमाम लोग शामिल थे। आगरा रोड पर बाल्मीकि समाज के लोगांे द्वारा पुतला फूंका गया। वहीं लाला का नगला, कछपुरा, अईयापुर में भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विरोध जताकर पुतले फूंके गये। विरोध करने व पुतला फूंकने वालों में आशू, पंकज, मोनू, मुकेश, महेश, अभिषेक, राजू बाल्मीकि, उमेश, अमित, विनोद, जितेन्द्र, सौबी जाटव, किशनलाल आदि हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने