हाथरस। बागला महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के अन्तर्गत नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित द्वारा सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा. पी. डी.राठी, डा. राजेश कुमार वाणिज्य, डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. एम. पी. सिंह थेे। कार्यक्रम में लगभग 45 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान रोहित सोनी, बी.ए. द्वितीय वर्ष ने ‘‘मनमोहन मन में हो’’ प्रस्तुत कर प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कृष्णा कौशिक, एम.ए. प्रथम वर्ष ने पाया। जिन्होंने ‘‘सारी दुनिया है दिवानी’’ गाया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तृतीय स्थान आरती राठौर, बी.एससी. तृतीय वर्ष ने ‘‘एक राधा एक मीरा’’ गाकर प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा. सुनन्दा महाजन, डा. प्रीति वर्मा, डा. विमलेश, डा. धर्मेन्द्र सिंह आदि थे। इसमें प्रथम स्थान पूजा शर्मा एम.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान लवांश ग्रोवर बी.काॅम. द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान टिबंक्ल बंसल ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में डा. पी. डी. राठी एवं डा. विमलेश ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में अनुष्का महाजन ने भी बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. के. एन. त्रिपाठी ने किया। अन्त में प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। डा. सुनन्दा महाजन ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में डा. संदीप बंसल, श्रीमती रीमा बंसल, डा. देवदत्त सिंह, डा. पिंकी रानी, शिवम अग्निहोत्री, शीलेन्द्र कुमार, महेश चन्द्र, राजीव अग्रवाल, मुकेश पाठक, के.के. शर्मा, यतीश कुमार, निकेश शर्मा, भानू सारस्वत आदि का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।