हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचन्दपुर में शीत लहर मेंपड रही कडाके की ठंड से 65 वर्षीय सुखराम पुत्र हेतराम की मौत हो गयी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। ठंड से यह क्षेत्र की दूसरी मौत है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ठंड से होने वाली मौतों का इंतजार सा करता नजर आ रहा है यहां नगर मेंहर साल पालिका प्रशासन की ओर से नगर के मुख्य चिन्हित स्थानों पर अभी तक अलाव नहीं जलवाये गयें है। बताया जाता है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव के नाम पर खरीदी गयी लकडी का बन्दरवाट हो गया है। चेयरमेन द्वारा अपने परिचितों को कूपन काटकर कुछ जाति विशेष के लोगों को बांटी गयी लकडी उनके चूल्हों के काम ही आ रही है। नगर में घूमकर देखने पर कहीं भी नगर पालिका द्वारा जलवाये जाने वाले अलाव नजर नही आ रहें हैं। (हाथरस लाइव डोट कोम के लिए संदीप पुण्ढीर की रिपोर्ट)।
सिकन्दराराव- कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचन्दपुर में ठंड से 65 वर्षीय अधेड की हुयी मौत, ठंड से क्षेत्र में हुयी दूसरी मौत, नगर पालिका प्रशासन कर रहा इन्तजार, अभी तक नगर में कहीं नही दिखे जलते अलाव, अलाव के नाम पर खरीदी गयी लकडी का हुआ बंदरवाट, चेयरमेन द्वारा परिचितों को कूपन काट बांटी गयी लकडी कुछ जाति विशेष केघरों के चूल्हों के काम
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।