हाथरस। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिये नियुक्त 38 मास्टर टैनर को आज प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञातव्य है कि निर्वाचन हेतु गठित पोलिंग पार्टी के समस्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को मतदान की प्रक्रिया तथा ईवीएम संचालन के बारे मास्टर टैनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कलक्ट्रेट सभागार में आज सम्पन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण चन्द्रशेखर शुक्ला ने समस्त मास्टर टैनर को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिये 20 मास्टर टैनर तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अलग से 6-6 मास्टर टैनर की तैनाती की गई है। उन्होंने मतदान के दौरान पीठासीन अधिरकारियों के द्वारा किये जाने वाले प्रमुख कार्यो के बारे में मास्टर टैनर को अवगत कराया। इस मौके पर समस्त मास्टर टैनर को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन तथा पीठासीन अधिकारियों के कार्यकलापों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराये गये। श्री शुक्ला ने सभी मास्टर टैनर से अपेक्षा की कि वह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान कार्मिकों को उनके कार्यकलापों के बारे में समुचित जानकारी देने के अलावा उनकी शंकाओं का भी मौके पर समाधान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।