Top News

मुरसान- भारी मात्रा में पीतल स्क्रैप के साथ 2 पकड़े, पकड़े गये लोगों से हो रही है पूछताछ

हाथरस/मुरसान। विधानसभा चुनावों में अवैध शराब, पैसा, हथियार आदि सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के लिये जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चैकिंग में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में पीतल के पाइप, टोंटी आदि कई कुन्तल पीतल स्क्रैप बरामद किया है और 2 लोगों को पकड़ा है।
बताया जाता है कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम आज मथुरा रोड स्थित कंचना फाटक पर वाहनों की चैकिंग में लगी थी तभी उन्हें एक बुलेरो गाड़ी दिखी तो टीम ने उसे चैकिंग हेतु रोक लिया और टीम को गाडी में भारी मात्रा में पीतल की टोंटी, पाइप व स्क्रैप जिला मिला जिसके बारे में कार सवार लोगों से पूछताछ की गई तो वह सन्तोषजनक जबाव नहीं दे सके।
सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने उक्त सम्बन्ध में बताया कि उक्त माल के साथ 2 लोग मौ. जुबेर पुत्र समशुद्दीन निवासी मौहल्ला देहली गेट थाना छाता मथुरा व शिवकुमार पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी मैन बाजार कस्बा व थाना छाता मथुरा हैं तथा उक्त दोनों लोग न तो कोई बिल आदि उक्त माल का दे सके हैं और ना ही कुछ सही बता पा रहे हैं जिससे स्पष्ट हो सके। अभी पकड़े गये लोगों से पूछताछ हो रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने