हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली पुलिस की डायल 100 पुलिस वैन टीम ने पिता-पुत्र को मुखबिर की सूचना पर बाइक पर मांस ले जाते हुये पकड़ा है। पुलिस को पकड़ा गया मांस गौमांस होने की आशंका है।
कस्बा के पंत चैराहा पर तैनात कोतवाली पुलिस की डायल 100 पुलिस वैन टीम को मुखबिर से गौमांस ले जाने की सूचना मिली तो टीम के सिपाही रिंकू कुमार ने पंत चैराहा के पास से बाइक सवार पिता-पुत्र को मांस सहित पकड़ा है। पुलिस को उक्त मांस गौमांस होने की आशंका है। पुलिस पकड़े गये पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही है और मांस का सैम्पल पशु चिकित्सक को बुलाकर पुलिस ने भरवा कर जांच हेतु भिजवाया है। पकड़े गये लोगों ने पुलिस को अपने नाम इस्लाम व इसका पुत्र आसिफ निवासीगण बरला अलीगढ़ बताये हैं।
कोतवाल राजवीर यादव ने बताया कि मांस को जांच हेतु भेजा है और अगर गौमांस निकला तो मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।