हाथरस- प्रधानमंत्री के नाम सासंद को ब्रहमकुमारी बहिनों ने सौपा पत्र, सांसद को ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान’’ की दी जानकारी, स्कूल, काॅलेजों, विश्वविद्यालय की प्रत्येक कक्षा में व्यसन मुक्ति पाठ्यक्रम शामिल किये जाने का किया आव्हान

हाथरस। सबसे पहले घर उसके बाद स्कूल एवं काॅलेज के प्रिन्सिपल, पुलिस, प्रशासन, पंचायत सभी अगर मिल कर प्रयास करें और यह भारत ही नहीं सारी वसुन्धरा व्यसन मुक्त, सतयुग अथवा दैवयुग की तरफ शीघ्र अग्रसर हो जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे मन की बात में युवाओं को नशा मुक्त रहने की प्रेरणा प्रदान करते हुए ‘‘ड्रग फ्री इण्डिया हेसटेग’’ का नारा दिया था। उसके बाद कुछ प्रयास भी सरकारी की ओर से किये गये। अब फिर से ‘‘ड्रग फ्री इण्डिया हेसटेग’’ नारे की याद दिलाने के लिए मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान की हाथरस में कोर्डीनेटर तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी की राजयोग शिक्षिका बी.के. शान्ता दीदी ने हाथरस के सांसद भ्राता राजेश दिवाकर से भेंट की और उन्हें न केवल हाथरस बल्कि पूरे भारतवर्ष में वृहद रूप में चलाये जा रहे अभियान की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने सांसद को प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी सौंपा।
 ज्ञात हो कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोगा एजूकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन की मेडीकल विंग द्वारा वर्ष 2012 में इस अभियान की शुरूआत की गई थी।ं तभी से हाथरस जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों स्कूल, काॅलेज, गाॅवों, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में लोगों को व्यसनों के खिलाफ जागरूक बनाने केे लिए यह अभियान पहुॅंचा है। इस अभियान का प्रमुख उद््देश्य युवा पीढ़ी को शराब, सिगरेट, तम्बाकू आदि से होने वाली हानियों से जागरूक बनाकर इनसे दूर रखना है। इसमें मेडीकल विंग की चित्र प्रदर्शनी, जागरूकता स्लोगन, वीडियो फिल्मों के माध्यम से इनसे होने वाले रोगों की जानकारी प्रदान करके लोगों को नशे से दूर रखने का सद्प्रयास किया जाता है। सांसद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अभियान की सराहना की। तदुपरान्त राजयोग शिक्षिका बी.के. शान्ता बहिन ने सद्साहित्य भी भेंट किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1