हाथरस। राष्ट्रनिर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं के योगदान हेतु कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से सम्बन्धित युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, हाथरस द्वारा 8 को बागला डिग्री कालेज के भवन, हाथरस में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि विकास खण्ड एवं शहरी क्षेत्र के बाध्य वादन, लोकगीत, लोक नृत्य, एकांकी नाटक आदि विधाओं में इच्छुक कलाकारों का चयन किया जायेगा। कलाकारों की आयु 15 वर्ष से 29 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित कलाकारों को मण्डल स्तर पर भेजा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।