हाथरस। जिले में आयी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में नुक्कड़ सभाओं व स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ के मेयर डा. दिनेश शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा जिनका नाम लिया वो महान लोग है और जिनका नाम नही लिया वो अति महान लोग है। मथुरा की धरती हमेशा से परिवर्तन करने वाली रही है। हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे है उत्तर प्रदेश की सरकार में परिवर्तन करने के लिये।
बागला इण्टर कालेज में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में गुजरात में शत- प्रतिशत, महाराष्ट्र में 3 की जगह 53 नगर निगम जीते है और बंगाल में भी हम दूसरे नम्बर पर रहे है जबकि कॉंग्रेस और कम्युनिष्ठ पार्टी तीसरे नम्बर पर रही है। पूरे देश में बीजेपी का परचम लहरा रहा है। भगवान बाँके बिहारी जी के दर्शन करने से यह परिणाम आया है मैं गुजरात का प्रभारी हूँ अच्छे चुनावी परिणाम आने से मैं प्रशन्न हूँ और इसे बाँके बिहारी जी का प्रसाद मान रहा हूँ । जब भाजपा लोक सभा में दो सीटें जीती थी तब राजीव गाँधी ने कहा था दो व तीन बच्चे घर में होते अच्छे आज कॉंग्रेस उत्तर प्रदेश में दो ही सीटें जीती है एक सोनिया और एक राहुल गांधी और सपा में मुलायम सिंह और उनकी वहू, जेठ और देवर ही लोक सभा में जीते है बसपा का तो खाता ही नही खुला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व्यक्ति नही सन्यासी है। कब सोते है कब जगते है यह पता ही नही चलता केवल काम ही काम करते रहते है। वह देश के लिये समर्पित है और गरीब जनता की समस्याओं के लिये रोज कुछ न कुछ करते रहते है फिर भी विपक्षी पार्टियों ने देश बंदी की लेकिन हाथरस में मुझे बंदी नही दिखी। जनता की नही कॉंग्रेस, सपा, बसपा की नोट बंदी करनी है जब से नोट बदली हुई है तब से ममता दीदी बहुत परेशान है और अपने दुश्मन कम्युनिष्ठों के घर पहुँच गयी हैं।उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री ने आपसे 50 दिन माँगा है आज देश आपको पुकार रहा है नरेंद्र मोदी कोई नाम नही अवतार है। 18-18 घंटे काम कर रहा है गरीबों का जो धन काले धन के रूप में अमीरों ने रख रखा था उसे मोदी जी निकलवाने का काम कर रहे है। बुआ और बबुआ मिल गये है आपको थोड़ी तकलीफ हो रही है देश का पी. एम॰ जानता है कि गरीबी क्या है उन्होने चिल्ला चिल्ला कर ट्रेन में चाय बेची है। यह लाइन जो बैंकों में लग रही है इससे मत घबराना। 1 जनवरी के बाद अच्छा समय आने वाला है इससे देश के नौजवानों को रोजगार किसानों को बिजली पानी गरीबों को उनका अधिकार मिलने वाला है इसलिये आप सब मिलकर मोदी जी का साथ दे। अखिलेश ने लैपटॉप देने का वादा किया था लेकिन पूरा नही किया आज मोबाइल देने का झूठा वादा कर रहे है मैं कोई झूठा वादा नही करना चाहता प्रधान मंत्री जी इस देश में रोजगार परख योजनायें लागू कर रहे है मैं आपका विश्वास लेकर जाना चाहता हूँ कि हाथरस की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत हो और मोदी जी की इच्छा पूरी हो और उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बने अगर उत्तर प्रदेश में मेरी सरकार बनी तो बाँके बिहारी के क्षेत्र को हमेशा बनायेंगे जो एक अच्छे तीर्थ स्थल जैसा दिखेगा ।
जनसभा को सम्बोधित करते हुये विधायक रीता बहुगुणा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में परिवर्तन को मैने आँधी के रूप में देखा है। 24 साल मैने कॉंग्रेस में गुजारे है ऐसा क्या हुआ जो मैने कॉंग्रेस छोडी वह है नरेंद्र मोदी जी का करिश्माई व्यक्तित्व व उनकी सरकार का ढाई साल का कार्यकाल तथा सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है और उस समय पूरा विश्व मोदी जी के साथ खड़ा था वह देश में समर्पण भाव से काम करते है नौ दिन के व्रत में भी कार्य शैली पर कोई फर्क नही पड़ता है ऐसा व्यक्ति ही भारत को आर्थिक ऊचाईयों की तरफ ले जा सकता है। अब जब वह काले धन से लड़ रहे है तब विपक्ष को दर्द क्यू हो रहा है आज 10 लाख करोड़ रुपया बैंक में आ गया है यह पैसा जनता के काम में लगेगा। कॉंग्रेस, सपा, बसपा से लाइन देखी नही जा रही है जब देश में लोग आत्महत्या करते है जब बाढ़ आयी थी, लड़कियों व महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा था तब आपको दर्द नही हुआ आज यह दल जनता को गुमराह करने के लिये कोरी हमदर्दी दिखा रहे हैं।
सभा को सम्बोधित करते हुये प्रो. एस पी एस बघेल ने कहा कि आज परिवर्तन यात्रा सत्ता नही व्यवस्था परिवर्तन के लिये चलायी जा रही है। मोदी जी ने दीन दयाल व लोहिया जी को जिंदा कर दिया अब देश में समता मूलक समाज आ गया है न कोई छोटा न कोई बड़ा और जो नोटो पर हुआ वह प्रापर्टी पर भी होना चाहिये। सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में जंगल राज है गुंडागर्दी है कोई जमीन सुरक्षित नही कोई प्लॉट सुरक्षित नही बहन बेटी सुरक्षित नही यहाँ तक की एक गाड़ी आती है और भैंसे भी उठा लें जाती है और भैंसे काट दी जाती है जिस राज्य में पशु भी सुरक्षित नही है उसे एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नही है इससे पहले सभी राज में एक अच्छा राज कल्याण सिंह का राज था जिसे हम स्वर्ण युग कह सकते है। मायावती के राज को पाषाण युग तथा अखिलेश के राज को काला युग कह सकते है।
सभा को सम्बोधित करते हुये अलीगढ सांसद सतीश गौतम ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार के अंदर चाचा भतीजे को मार रहा है केवल पैसे के चक्कर में। प्रधान मंत्री द्वारा ब्लैक मनी खत्म करने से हम सब एक समान होंगे। सपा, बसपा, कॉंग्रेस, लोकदल जिन्होने अभी तक धन बल के दम पर चुनाव जीता है उनकी जमानते जब्त हो जायेगी। सपा के गुंडा राज को खत्म करने के लिये उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी होगी। इस मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का विशाल फूलों के हार से स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सांसद राजेश दिवाकर, यात्रा प्रभारी सुरेश अवस्थी, जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, देवकीनंदन कोरी, पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, बासुदेव माहौर, चै. रामकुमार वर्मा, सतीश बाल्मीकि, प्रेमबिहारी चटर्जी, डा. चन्द्रशेखर रावल, हरीशंकर माहौर, श्रीमती संध्या आर्य, ममता रावल, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, कुसुमा देवी मदनावत, नारायनलाल, डा. उमाशंकर शर्मा लाॅर्ड, डा. अविन शर्मा, संजय शर्मा, गौरव आर्य, संजय सक्सैना, सुनीत आर्य, अभिषेक रंजन आर्य, ब्रजेश शुक्ला, मुकेश पौरूष, देवेन्द्र शर्मा, डा. एस.पी.एस. चैहान, डा. राजीव सिंह, मा. सत्यपाल सिंह मदनावत, मोहन पंडित, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, राकेश शर्मा अनाडी, रत्नेश चटर्जी, बबलू हंसमुख, श्रीमती प्रभासिंह, विवेक गुप्ता, अमित भौतिका, विवेक वाष्र्णेय, यतेन्द्र वाष्र्णेय, धीरेन्द्र सिंह चैहान, अनिल श्रोती, लवकुश शर्मा, सुनीता मिश्रा, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, नवीन शर्मा, राहुल शर्मा, चै. चन्द्रवीर सिंह, रामकुमार माहेश्वरी, कन्हैया शर्मा, शिवशंकर गुलाठी, आशा ठाकुर, कप्तान सिंह ठैंनुआ आदि हजारों लोग मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।