हाथरस। नोटबंदी के बाद बैंकों में पुराने नोट जमा करने व नये नोट लेने को उमड रही भीड व लोगों की लगी लम्बी-लम्बी लाइनों से अब भीड का धैर्य जबाब दे रहा है और कहीं जनता आक्रोशित हो रही है तो कहीं पर भीड बैंकों में कैश न होने व मनमानी को लेकर सडकों पर उतरकर जाम लगा रही है और विरोध प्रदर्शन कर रही है।
नोटबंदी के बाद बैंकों पर लोगों की भारी भीड उमड रही है और कोई जहां अपने पुराने नोटों को जमा करा रहा है वहीं लोगों को अपने खर्चे व अन्य कार्यों हेतु नये नोट लेने को लम्बी-लम्बी लाइनों में लगना पड रहा है। लोग लाइनों में घण्टों लग रहे हैं लेकिन उन्हें फिर भी कैश नहीं मिल पा रहा है जिससे लोग जहां हताश तो हो रहे हैं साथ ही उनमें गुस्सा, आक्रोश व चिडचिडापन भी आ रहा है। घण्टों लाइन में काम छोडकर लोग भूखे प्यासे नोटों का इंतजार कर रहे हैं।
नये नोट लेने के लिये आज गांव हतीसा भगवन्तपुर स्थित श्रेयस ग्रामीण बैंक पर लगी लोगों व महिलाओं की भीड में उस समय आक्रोश व्याप्त हो गया जब सुबह बैंक स्टाफ द्वारा कैश न होने की बात कही जिससे आक्रोशित भीड का धैर्य जबाब दे गया और लोगों ने मथुरा-बरेली राजमार्ग को जाम कर दिया। महिलायें सडक पर बैठ गई और जमकर हायतौबा की। भीड के आक्रोश को देखकर बैंक स्टाफ ने बैंक का गेट बंद कर लिया और अपने आप को सुरक्षित किया।
जाम की सूचना पाकर मौके पर तत्काल पुलिस फोर्स व तहसीलदार कमलेश गोयल पहुंच गये और भीड को जैसे तैसे समझाया और जाम को करीब एक-डेढ घण्टे बाद खुलवाया।
बैंकों में कैश की किल्लत बहुत ज्यादा हो रही है और बैंकों से लाइनें अभी कम नहीं हो रही हैं जबकि लोगों को 5 सौ के नये नोट के तो अभी दर्शन भी नहीं हुए हैं। बैंकों से जब तक पर्याप्त मात्रा में लोगों को 5 सौ के नये नोट नहीं मिलेंगे तब तक यह समस्या व हायतौबा जारी रहेगी और व्यापार भी पटरी पर नहीं आ पायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।