सासनी- विजयगढ़ मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, शादी के कार्ड बांटने जा रहा था बाइक सवार, कौमरी के निकट स्कूल बस ने मारी टक्कर

सासनी। सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर एक निजी बस ने शादी के कार्ड बांटने जा रहे वाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया है।
  शुक्रवार को कोटा कपूरा के निकट भांकरी गांव निवासी इंदल सिंह पुत्र ख्यालीराम अपनी बाइक द्वारा शादी के कार्ड बांटने भूतपुरा होते हुए आलमपुर कटैला जा रहा था। जैसे ही वह गांव कौमरी के निकट पहुंचा वैसे ही एक स्कूल बस ने इंदल सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे इंदल सिंह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर  राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायल को ऐंबुलेंस के जरिए उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1