सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव टीकरी खुर्द से नगर के एक कालेज में पढने आयी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सात दिन से गायब है। उसकी बहला फुसला कर लेजाने की रिपोर्ट दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई गयी है। एक सप्ताह में छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। टैक्टर ट्राली में भर कर छात्रा के परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार बेबी पुत्री थान सिंह, निवासी गांव टीकरी खुर्द नगर के एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। 25 नवम्बर को वह कालेज की फीस जमा करने के लिए घर से आई थी लेकिन वापस नहींपहुंची। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई तो तलाश शुरू कर दी। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शीलेन्द्र पुत्र गंगा सिंह, रवेन्द्र पुत्र लाखन सिंह, निवासी गांव चमरौली के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।