सासनी। गांव ऊतरा के निकट एक टै्रक्टर चालक ने बाइक पर जा रहे भाई बहन को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे नौखेड़ा निवासी हीरालाल का पुत्र तालेवर अपनी बहन सत्यवती को लेकर अपने बहनोई (सत्यवती के पति) की हालत खराब होने के पर हाल-चाल जाने के लिए बाइक द्वारा नानऊ रोड से अलीगढ़ के एक अस्पताल में जा रहा था। जैसे ही वह गांव ऊतरा के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार तालेवर को टक्कर मार दी। जिससे तालेवर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसकी बहन भी सड़क पर गिर गई। बाइक बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई। तालेबर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।