हाथरस- कौशल विकस मिशन के तहत दिये गये प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, रोजगार मेले मे छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट आॅफर लेटर प्रदान किये

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने आज एमजी पालीटैक्नीक में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेला में छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट आफर लेटर प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये बधाई दी।
सोमवार को एमजी पालीटैक्नीक में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला का विधिवत उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2014 में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल इस महत्वाकांक्षी मिशन के तहत जिले में शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण देेने के उपरान्त प्लेसमेन्ट देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मंे भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।
    जावेद अख्तर जैदी ने कहा कि इस मिशन के अंर्तगत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खासकर महिलाओं, अल्पसंख्यक समुदाय तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष रूप से लाभांवित किया जा रहा है।
रोजगार मेला में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, प्राचार्य एमजी पालीटैक्नीक मुकेश कुमार, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, प्रधानाचार्य आईटीआई वाईपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मौके पर यशवीर सिंह, मंजू कुमारी, अंजलि प्रभा, जय कुमार, नितिन गौतम, अरूण कुमार, पुनीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, वैभव अग्रवाल सहित 12 छात्र-छात्ऱाओं को प्लेसमेंट आफर लैटर प्रदान किये। इस मौके पर मिशन के तहत जिले में विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण पाने वाले 70 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
     जिला सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में 09 कंम्पनियाॅ-क्रास रोड दिल्ली, इन्टेलनैट ग्लारेबल आगरा, एसआईएस सीक्योरिटी लखनऊ, राधिका बायोटैक्नोलोजी आगरा, ओम एन्टरप्राईजेज दिल्ली, जेडबीआर एसोसिऐट, रिलायंस इन्श्योरेंस, एग्रो किसान डवलपमेंट प्रा0लि0 एवं टैकसन इन्फोटैक द्वारा करीब 200 युवाओं को प्लेसमेंट आफर लैटर प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 14 से 35 आयु वर्ग के कम से कम 8वीं पास लोगों को कौशल विकास प्रशिक्षण के जरिये जीवन स्तर में सुधार व आय क्षमता में वृद्धि करना इस मिशन का मुख्य मकसद है। 8वीं पास या उससे कम पढेलिखे लोगों के लिये भी मिशन के तहत प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
जिला सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, प्राचार्य एमजी पालीटैक्नीक मुकेश कुमार तथा प्रधानाचार्य आईटीआई वाईपी सिंह ने बुके भेंटकर मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर केनरा बैंक की ओर से लगाये गये स्टाल में वित्तीय सलाहकार एमएम सारस्वत ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
मैनेजर उ0प्र0 कौशल विकास मिशन विजय गोस्वामी ने बताया कि आज रोजगार मेला में 700 से अधिक प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 12 केन्द्रों पर शिक्षित युवाओं को रोजगारपरक विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1