हाथरस। प्रस्तावित विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के दृष्टिगत जनपद के कतिपय केन्द्रीय, प्रदेशीय, बैंक, बीमा आदि कार्यालयों द्वारा निर्देशों के बावजूद अभी तक कर्मचारियों, अधिकारियों के डाटा बेस की आॅनलाइन फीडिंग नहीं किये जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कडी नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिये हंै प्रमाण पत्र में अंकित कर्मचारियों, अधिकारियों की संख्या के सापेक्ष ही सम्बन्धित कार्यालयों के उतने ही कर्मचारियों, अधिकारियों का वेतन आहरित किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक जावेद अख्तर जैदी ने बताया कि जिले के 39 केन्द्रीय, प्रदेशीय, बैंक, बीमा कार्यालयों के द्वारा अभी तक कर्मचारियों, अधिकारियों के डाटा बेस की आॅनलाइन फीडिंग नहीं की गई है, जो नितान्त आपत्तिजनक है। उन्होंने ऐसे सभी कार्यालयाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये हैं कि वे प्रत्येक दशा में 06 दिसम्बर तक अपने कार्यालय के कर्मचारियों, अधिकारियों के डाटा बेस की आॅनलाइन फीडिंग करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही के लिये भारत निर्वाचन आयोग को संस्तुति प्रेषित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित कार्यालय माह नवम्बर 2016 के वेतन बिल के साथ यह प्रमाण पत्र भी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर लें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों की फीडिंग त्रुटिरहित आनलाइन वेव पोर्टल पर कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।