सासनी- नोटबंदी को लेकर लगाया जाम

सासनी। नोटबंदी को लेकर लोगों के समाने काफी परेशानियां बढ़ रही हैं। एक ओर बैंकों में रुपये न होने से लोगों को काफी परेशानी है। सुबह से लाइन में लगे रहना शाम को रुपया खत्म होने का संदेश सुनकर लोगों में बेचैनी बढ़ जाती है। बैंक से रुपये न मिलने के कारण शुक्रवार लाइन में लगे लोग सड़क पर उतर आए और सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर रखा ड्रम डालकर राजमार्ग अवरूद्ध कर नारेबाजी करने लगे।
शुक्रवार को सेंट्रल बैंक के सामने नारेबाजी कर रहे लोगों का अरोप था कि बैंक से मात्र दो हजार रूपये ही प्रति व्यक्ति भुगतान किया जा रहा है। पेंशनधारकों को जो वृद्धावस्था में है। पूरे दिन लाइन में खड़े रहना पड़ता है। फिर भी शाम को उन्हें रूपया नहीं मिल पाता है। लोगों ने बताया कि दो लाख रुपये का भुगतान मात्र एक घंटे में कर दिया जाता है। फिर भी बाहर खड़े लोगों से मना नहीं किया जाता कि कैश खत्म हो गया है। शाम तक लाइन में लगने के बाद जब उनका नंबर काउंटर तक पहुंचने पर आता है तो उसे पता चलता है कि कैश समाप्त हो चुका है। खीजकर वह अपने घर लौट जाता है। लोगों का अरोप था कि बैंक कर्मी लोगों के साथ पक्षपात कर रहे हैं। जो लोग धनाड्य हैं। उन्हें चुपचाप रुपया दे दिया जाता है। और लाइन में लगे लोगों को कैश खत्म होने की जानकारी दी जाती है। लोगों का अरोप था कि यदि मैनेजर से बात की जाय तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। मैनेजर की हठधर्मी और तानाशाही के सामने धनाड्य अपना काम कर चले जाते हैं। और लाइन में खड़े मध्यमवर्ग के लोग मुंह ताकते रह जाते हैं। लोगों ने इस समस्या को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया जिससे राजमार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। तब जाकर सड़क से जाम हट सका। और राजमार्ग सुचारू हो सका।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1