सासनी। कोतवाली के ठीक सामने पोस्ट आफिस से डाक लेकर जा रहे पोस्टमैन को मुक्का मारकर नामजद ने पोस्टमैन का दांत तोड़ दिया। जिसकी शिकायत पीडि़त पोस्टमैन ने कोतवाली में की है।
गांव रुदायन निवासी हरीप्रकाश शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा पोस्टमैन है। जो सासनी कोतवाली चैराहा स्थित डाकघर से डाक लेकर गांव में बांटने के लिए जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह डाक लेकर पोस्टऑफिस से बाहर आया तो वहां खड़े नामजद ने उसे पकड़ लिया और अकारण मारपीट शुरु कर दी। हाथ में लगे डाकपत्र फाड़ दिए। विरोध करने पर नामजद ने मुक्का मारकर पोस्टमैन हरी प्रकाश का दांत तोड़ दिया। पीडि़त हरी प्रकाश ने कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए गांव बिलखौरा के सुल्तान सिंह के पुत्र तहसीलदार के खिलाफ डाक पत्र फाडने तथा मारपीटकर दांत तोडने की तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।