सासनी- फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले 10 हजार

सासनी। गांव लढ़ौटा निवासी एक महिला के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर अज्ञात ने दस हजार रुपये पार कर दिए। शिकायत जब मैनेजर से की गई तो मैनेजर ने पीडि़ता के पुत्र के साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया। पीडि़त ने घटना की शिकायत एसडीएम से की है।
शुक्रवार को एसडीएम से प्रेषित शिकायत में लढ़ौटा निवासी मनीष कुमार ने कहा है कि पीडि़त की मां श्रीमती सरोज कुमारी पत्नी बाबू सिंह निवासी लढ़ौटा का सेंट्रल बैंक में खाता है। जिसमें उसने कई दिन लाइन में लगने के बाद 18 नवंबर को 25 हजार रुपये जमा कराए थे। जिसकी ऐंट्री कराने के लिए वह पासबुक भी देकर आया था। मगर काफी संपर्क करने के बाद बैंक से ऐंट्री के लिए दी गई पासबुक नहीं मिली। तो पुरानी रसीद के माध्यम से खाते की जानकारी ली तो पता चला कि फर्जी तरीका अपनाकर खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गये हैं। इसकी शिकायत करने पर बैंक मैनेजर ने मनीष के साथ अभद्रता करते हुए उसे बैंक के बाहर भगा दिया। धमकी दी कि जो चाहे कर लो। पैसे फर्जी तरीके से नहीं निकले हैं। हस्ताक्षर असली हैं। बता दें कि गत वर्ष इसी बैंक में एक गूंगे बहरे और अनपढ़ व्यक्ति का केसीसी खाता बना दिया गया था। मगर दिव्यांग के परिजनों को पता चला तो खाते की कार्रवाई बंद कर दी गई। तब भी पूर्व मैनेजर विवादों में घिरते नजर आए थे। फिलहाल पीडि़त मनीष ने घटना की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने एसएचओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1