हाथरस। बागला सिविल संयुक्त जिला अस्पताल स्थित महिला अस्पताल में अब जन्मे नवजात बच्चों की देखभाल करने व उपचार के स्थापित सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट का आज से शुभारम्भ हो गया है और अब नवजात शिशुओं को महिला अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार हो सकेगा।
महिला अस्पताल में बने सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट का आज जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन से उक्त यूनिट के बारे में जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमओ डा. रामवीर सिंह, बागला अस्पताल के सीएमएस डा. एम.एल. अग्रवाल व महिला अस्पताल की सीएमएस डा. कंचनलता अग्रवाल आदि स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।