हाथरस। बसपा के वरिष्ठ नेता व उ.प्र. परिवहन निगम के पूर्व निदेशक आशीष शर्मा व हाथरस ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डे आज अपने तमाम समर्थकों के साथ बसपा छोड भाजपा में शामिल हो गये हैं। इससे जिले में बसपा को भारी झटका लगा है।
भारतीय जनता पार्टी की आज आगरा के होटल एलीवियेट यमुना किनारा बेलनगंज आगरा पर आयोजित भाजपा के प्रचार प्रसार के प्रमुखों की बैठक के दौरान बसपा नेता व उ.प्र. परिवहन निगम के पूर्व निदेशक आशीष शर्मा अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। उनके साथ हाथरस ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय व बुलन्दशहर के तमाम लोगों ने बसपा छोडकर भाजपा की सदस्यता ली है। इन्हें भाजपा ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष बी एल वर्मा द्वारा सदस्यता ग्रहण करायी गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।