हाथरस/सासनी। तहसील सासनी क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद स्थित भाजपा नेता की जमीन को आरोप है कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा तहसील स्टाफ के साथ सांठगांठ कर जमीन हड़पने की कोशिश के मामले की कोतवाली सासनी में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
कोतवाली सासनी में कोर्ट के आदेश पर शहर के विभव नगर निवासी व भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा है कि अलीगढ़ रोड स्थित गांव नगला उम्मेद पर उनकी मां श्रीमती पातुरा देवी ने एक कृषि भूमि खसरा संख्या 104 का बैनामा 21 मई 2015 को कराया था। उक्त जमीन पर उनका ही कब्जा है। आरोप है कि नामजद लोगों ने रजिस्ट्री कार्यालय सासनी में सांठगांठ कर व षणयंत्र रचकर जमीन को हड़पने की नीयत से कोशिश कर रहे हैं और आरोपियों ने चुपचाप तरीके से एक रजिस्ट्री तितम्मा भी कर दिया है। जिसको लेकर भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सासनी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। जिसमें रघुवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी नगला उम्मेद व योगेश कुमार पुत्र मंुशी सिंह निवासी गांव तमना गढ़ी को नामजद किया गया है और धोखाधड़ी, साजिश आदि के आरोप लगाये गये हैं।
उक्त मामले को लेकर भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी ने कोतवाली सासनी पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।