हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव बिसाना के पास आज सुबह बच्चों को बचाने के प्रयास में एक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे कई यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है आज सुबह एक टैम्पो सादाबाद से सवारियों को लेकर यहां शहर की ओर आ रहा था तभी रास्ते में गांव बिसाना पर सडक पार कर रहे बच्चों को बचाने के चक्कर में टैम्पो चालक नियंत्रण को बैठा और टैम्पो असन्तुलित होकर पलट गया जिससे टैम्पो सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर तमाम ग्रामीण व राहगीर दौड पडे और घायलों को जैसे तैसे निकालकर उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
उक्त हादसे में 65 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र लेखराज निवासी कस्बा सादाबाद की मौत हो गई जबकि 60 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी पत्नी रघुवीर व इसका नाती 12 वर्षीय मनीष पुत्र विजेन्द्र निवासीगण कुंआ गांव थाना इगलास अलीगढ व अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा घटना की रिपोर्ट थाना चन्दपा में दर्ज करा दी गई है।
बताया जाता है आज सुबह एक टैम्पो सादाबाद से सवारियों को लेकर यहां शहर की ओर आ रहा था तभी रास्ते में गांव बिसाना पर सडक पार कर रहे बच्चों को बचाने के चक्कर में टैम्पो चालक नियंत्रण को बैठा और टैम्पो असन्तुलित होकर पलट गया जिससे टैम्पो सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर तमाम ग्रामीण व राहगीर दौड पडे और घायलों को जैसे तैसे निकालकर उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।उक्त हादसे में 65 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र लेखराज निवासी कस्बा सादाबाद की मौत हो गई जबकि 60 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी पत्नी रघुवीर व इसका नाती 12 वर्षीय मनीष पुत्र विजेन्द्र निवासीगण कुंआ गांव थाना इगलास अलीगढ व अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा घटना की रिपोर्ट थाना चन्दपा में दर्ज करा दी गई है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।