Top News

हाथरस- संत पं. गयाप्रसाद जी की 124 वीं जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, गौशाला में हुआ सुन्दर कांड

हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण स्थित समाधि स्थल पर संगीतमयी सुन्दरकांड पाठ पारायण से बृजांचल के परमसंत पं. गयाप्रसाद जी महाराज का 124 वां आर्विभाव महोत्सव का आज शुभारंभ हो गया।
श्रीकृष्ण गौशाला के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले धार्मिक समाजसेवी पं. रामजीलाल शर्मा के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ वैदिक मंत्रों के उच्चारण बीच नगर के धार्मिक विद्वानों द्वारा श्री गिर्राज महाराज, श्री हनूमान जी महाराज, श्री रामचरित मानस ग्रंथ का पूजन-अर्चन तथा परमसंत पं. गयाप्रसाद जी महाराज के छविचित्र को माल्यार्पण, देव विग्रहों के आराधन, अर्चन, सुन्दर कांड का संगीतमयी पाठ पारायण करने वाले आचार्य विद्वान पं. मनोज द्विवेदी, भगवती प्रसाद ओझा, मानस प्रेमी कृष्ण गोपाल रावत, पं. सुनील गांगेय, श्याम गंगावासी, सुशील शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, धर्मसंघ महामंत्री जयप्रकाश शर्मा का तिलक अर्चन उत्तरीय उड़ाकर स्वागत किया। पूजन, अर्चन मंगल भवन संस्थापक मोहनलाल अग्रवाल ने किया। पूजन अर्चन में सहभागिता करने वाले श्री संत सेवा समिति, श्रीकृष्ण गौशाला सेवा समिति अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल सहित पदाधिकारीगण, श्री दाऊ बाबा सेवा समिति पूर्व सभासद किशनलाल शर्मा, महावीर गौतम, ब्राह्मण नवयुवक सेवा समिति के अरूण कुमार शर्मा सहित नगर के धार्मिकजन महेन्द्र तिवारी, पं. त्रिलोकीनाथ दीक्षित, रामबाबू दीक्षित, वेदपाठी पं. धर्मवीर शास्त्री, विमलराज गढ़िया, पी. एस. वर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, वृन्दावन बिहारीलाल, सौरभ शर्मा आदि मौजूद थे।
संगीतमयी सुन्दरकांड का पाठ पारायण संकीर्तनकार पं. भगवती प्रसाद ओझा ने किया। इसी क्रम में श्रीराम कथा व्यास मानस प्रेमी पं. कृष्णगोपाल रावत, भागवत कथा व्यास पं. सुनील गांगेय, पाठ पारायणकत्र्ता पं. भगवती प्रसाद ओझा, श्याम गंगावासी, पं. मनोज द्विवेदी द्वारा सुन्दर कांड के पाठ पारायण महत्व पर प्रकाश डाला। धर्मसंघ महामंत्री जयप्रकाश शर्मा द्वारा सुन्दर कांड पाठ को श्री हनूमानजी की अनन्त कृपाओं की प्रसन्नता व अनंत कृपाओं को प्राप्त करने वाला बताया। भक्त चन्द्रपाल व्यास ने भजनों की प्रस्तुति की तथा आरती अर्चन से सुन्दरकांड पाठ की पूर्णता हुई। सोनपाल सिंह ने सभी का आभार प्रगट किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने