Top News

हाथरस- ई-रिक्शा चालक की गला रेत कर हत्या, तमनागढी स्थित अरहर के खेत में मिला शव, पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारी पहुचें मौके पर, डाॅग स्काॅड टीम ने की छानबीन, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर लाश तमनागढी स्थित एक खेत में मिलने से भारी हडकम्प व सनसनी फैल गई है तथा मौके पर पुलिस कप्तान सहित तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गये और लोगों की भारी भीड लग गई।
बताते हैं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा निवासी करीब 19 वर्षीय युवक लक्ष्मण पुत्र रामवीर प्रजापति ग
त दिवस सुबह अपने घर से अपने पिता के ई-रिक्शा को लेकर भाडा करने निकला था लेकिन जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश की तथा हाथरस गेट पुलिस को भी सूचित किया।
बताते हैं आज सुबह गांव तमनागढी के पीछे अरहर के खेत में गायों के घुस जाने पर किसान गायों को निकालने गया तो उसने अरहर के खेत में एक युवक की गला कटी लाश देखी तो उसके होश उड गये और उसने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर थाना प्रभारी रजनेश तिवारी दलबल सहित पहुंच गये साथ ही सूचना पाकर मौके पर पुलिस कप्तान केशव चैधरी, एएसपी संसा
र सिंह, सीओ सिटी आर.के. गौतम, एसओजी टीम आदि पहुंच गये और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त लक्ष्मण के रूप में की। मौके पर लोगों व परिजनों की भारी भीड लग गई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है लेकिन सवाल यह है कि आखिर युवक की हत्या किसने और क्यों की है? वहीं उसके ई-रिक्शा अभी गायब है। घटना की रिपोर्ट मृतक के बडे भाई रामू उर्फ रामकुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण कक्षा 9 का छात्र था और वह अपने पिता की मदद के लिये टिर्री जाया करता था।
घटना के सम्बंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी रजनेश तिवारी ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है तथा घटना की छानवीन की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने