हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के बालापट्टी निवासी एक ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात बदमाश टिर्री लूट ले गये। बेहोश मिले चालक को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है बालापट्टी निवासी अता मौहम्मद पुत्र नूर मौहम्मद ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है और कल भी वह रोजाना की तरह टिर्री लेकर गया था लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा और आज वह कस्बा मैण्डू के पास स्थित गांव मिरगामई के पास बेहोशी की हालत में पडा मिला है। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर उपचार हेतु बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा आशंकायें व्यक्त की जा रही हैं कि शातिर बदमाश उसे नशीला पदार्थ खिलाकर टिर्री लूट ले गये।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।